उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसूनी तबाही का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम

जन एक्सप्रेस/उत्तराखंड: उत्तराखंड में हाल के दिनों में मानसून ने जमकर तबाही मचाई है। भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और प्रदेश को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से राहत और मुआवज़े की मांग की है।

इसी के मद्देनज़र आपदा से हुई क्षति का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम आज उत्तराखंड पहुंची। सुबह सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में बैठक कर टीम को आपदा की विस्तृत जानकारी और नुकसान का प्रस्तुतिकरण दिया। इसके बाद टीम अलग-अलग जिलों के दौरे के लिए रवाना हुई।

यह टीम अगले दो दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेगी, स्थानीय लोगों से मुलाकात करेगी और जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट लेगी। प्रत्येक जिले में प्रशासन भी प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से नुकसान की जानकारी साझा करेगा। दौरा पूरा करने के बाद केंद्रीय टीम देहरादून लौटेगी, जहां अंतिम बैठक में पूरी स्थिति पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button