jaunpurउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ आयोजन

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा शाहगंज मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक धीरज पाटिल के नेतृत्व में अनीता हॉस्पिटल एंड ब्लड सेंटर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 35 यूनिट रक्तदान किया गया। जन्मदिन को पदाधिकारीयों ने केक काट कर मनाया।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डा रफिक फारुकी के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें तीन सौ से ज्यादा मरीजों का उपचार हुआ। वहीं कुल 11 युनिट रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान डा हरिओम मौर्या, डा आर के वर्मा एवं स्टाफ मौजूद रहा।
इस मौके भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष चिंता हरण, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पिछड़ा मोर्चा ईशान जायसवाल, शोध प्रमुख डॉ.अभिषेक रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश, महामंत्री कालीचरण, संदीप जायसवाल, पूर्व चेयरमेन गीता जायसवाल, जिला मंत्री नीलम, श्रीश अग्रहरि, सुधीर गुप्ता, नितिन अग्रहरि, सर्वेश् मिश्रा, रितेश, महेश लालवानी, उमेश जायसवाल, बासु अग्रहरि, विशाल, प्रिंस गौतम, अनुराग, सूरज जायसवाल, शिवम राजभर, चरणजीत समेत मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button