उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

अधिवक्ता समिति चुनाव में कांटे की टक्कर में लालचंद गौतम अध्यक्ष निर्वाचित

महामंत्री पद पर राजीव सिंह डब्लू एवं उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार यादव का कब्ज़ा

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को मतदान एवं मतगणना सम्पन्न हुआ। कांटे कि टक्कर में लाल चन्द्र गौतम 116 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी अमरनाथ सिंह को सात मत से पछाड़ बाजी मार लिया। इन्हें 109 मत प्राप्त हुआ। वहीं तृतीय व चतुर्थ स्थान पर क्रमशः लाल जी यादव 12 व सुभाष चन्द्र यादव को महज 8 मत मिला।
महामंत्री पद पर पांच उम्मीदवारों में राजीव सिंह डब्लू ने 113 मत प्राप्त कर विजयी रहें। इनके प्रतिद्वंद्वी जय प्रकाश यादव 88 रनर रहें। वहीं रामजी विश्वकर्मा 30 और राम चन्दर बिंद 13 मत प्राप्त किया। वहीं लक्ष्मी शंकर यादव को महज एक मत प्राप्त हुआ। उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र यादव 102 मत प्राप्त कर परचम लहराया। प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर को 81 मत वहीं सूर्यमणि तिवारी 63 मत प्राप्त हुआ। आडिटर पद पर प्रदीप श्रीवास्तव 159 मत प्राप्त कर विजयी रहें। प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र यादव को 87 मत प्राप्त हुआ।
चुनाव अधिकारी राम मगन, राम कृपाल सिंह, राज कुमार यादव, राम लवट वर्मा, हरिशंकर यादव, कमलेश पाल मो इस्लाम के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।
विजेता पदाधिकारियों को साथियों ने जीत के बाद फूलमालाओं से लाद दिया। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button