उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 71 हजार रुपये

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर बदलापुर महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कॉन्फ्रेंस कॉल में जोड़कर युवक को जाल में फंसा लिया। ठग द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही युवक के खाते से कुल 71,932 रुपये गायब हो गए।

पीड़ित संजय बिंद की पत्नी ने 19 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया था। प्रसूता को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता और पोषण सामग्री का हवाला देकर 6 सितंबर को संजय के मोबाइल पर फोन आया। कॉल पर पहले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी जुड़ी हुई थी, जिससे संजय को शक नहीं हुआ।

कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ से अधिकारी बताते हुए कहा कि खाते में 5,500 रुपये भेजे जा रहे हैं, जिसके लिए एक लिंक पर क्लिक करना होगा। जैसे ही संजय ने लिंक पर क्लिक किया, खाते से पहले 55,215 रुपये और फिर दोबारा 67,170 रुपये निकल गए। जब तक संजय कुछ समझ पाता, उसका बैंक खाता खाली हो चुका था।

पीड़ित ने मामले की शिकायत बैंक मैनेजर और पुलिस से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button