राजकुमार अध्यक्ष व मेवालाल बने संरक्षक
शिक्षक संघ ब्लाक इकाई का निर्विरोध हुआ निर्वाचन

जन एक्सप्रेस//खुटहन: जौनपुर 23 सितंबर बीआरसी प्रांगण में मंगलवार को शिक्षक संघ ब्लाक इकाई के निर्वाचन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित कर लिए गए। अध्यक्ष पद पर राजकुमार यादव तो संरक्षक की जिम्मेदारी मेवालाल यादव और सुभाष यादव को संयुक्त रूप से मिली। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार यादव, संयुक्त मंत्री विवेक कुमार यादव, कोषाध्यक्ष मोतीलाल यादव तथा मंत्री पद पर दिलीप कुमार यादव को चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर आशा यादव ,सुशील कुमार यादव, जंग बहादुर यादव, विवेक। संगठन मंत्री सुषमा यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जय प्रकाश यादव ,दिलीप रजक, बीरेंद्र कुमार बघेल,रामजी यादव तथा प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सुशीला देवी व राकेश यादव को सौंपी गई।
पर्यवेक्षक जिला कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव व जिला मंत्री रविचंद्र यादव की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। सभी पदों के लिए एक- एक उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।






