उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर दशहरा से पहले अहियापुर में जर्जर STP पोलों की मरम्मत तेज़

अभियंता मोहम्मद रौशन जमीर के निर्देशन में वा नीरज कुमार की देखरेख में दिन-रात जुटी टीम

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर अहियापुर, इशापुर आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए अहियापुर कोतवाली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग ने कमर कस ली है। अभियंता रौशन जमील के कुशल निर्देशन में अवर अभियंता नीरज कुमार और उनकी टीम द्वारा जर्जर STP पोलों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

विशेष बात यह है कि विभाग के कर्मचारी—फैजी हैदर, रवि सरोज, अली मेंहदी, विष्णु कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य तकनीकी स्टाफ दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की विद्युत बाधा न उत्पन्न हो। वेल्डिंग और मरम्मत कार्य तेज़ी से किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विद्युत विभाग की यह तत्परता और कार्य के प्रति निष्ठा काबिल-ए-तारीफ़ है। इस पहल से न केवल दशहरा पर्व के दौरान बिजली व्यवधान से राहत मिलेगी, बल्कि आमजन की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी विभाग की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि “पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि पर्व से पहले ही पोलों की स्थिति को लेकर विभाग इतनी गंभीरता से काम कर रहा है।”

इस कार्यवाही से साफ है कि विद्युत विभाग केवल बिजली ही नहीं, बल्कि भरोसे और ज़िम्मेदारी की भी डोर थामे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button