उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
सई नदी के किनारे मिला नवजात शिशु, क्षेत्र में फैली सनसनी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर सिकरारा थाना क्षेत्र के सई नदी स्थित बरगुदर पुल के नीचे एक दिन का नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो पास जाकर देखा—एक झोले में लिपटा नवजात पड़ा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुँची सिकरारा पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।






