उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर
वालमीकि जयंती का आयोजन हुआ जोर शोर से सम्पन्न

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर कुरारा के बाल्मीकि उपवन पार्क में बाल्मीकि जयंती का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही, भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित कर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, जिसने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। आइये हम सब मिलकर इस पवित्र पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनायें, साथ ही उनके बताये हुये रास्ते पर चलकर समाज और देश को विकास की बुलंदियों पर ले जाने काम करें






