उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

कोहड़ौर मेले की तैयारियां पूरी : कल से शुरू होगा दो दिवसीय मेला

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़: जिले के नगर पंचायत कोहड़ौर कस्बे में लगने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार में मेला कमेटी के अध्यक्ष और कस्बे के नागरिकों की बैठक हुई। जिसमें कल शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय मेले को लेकर अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले नगर पंचायत कोहड़ौर द्वारा मेला ग्राउंड पर साफ सफाई कराई गई।कोहड़ौर मेला कमेटी के अध्यक्ष शिवशंकर सोनी ने बताया कि कोहड़ौर कस्बे के ऐतिहासिक मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। कमेटी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोहड़ौर मेला कार्यक्रम दो दिवसीय होगा। जिसकी शुरुआत कल यानी शनिवार को होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद व उनके प्रतिनिधि किशन सोनी व नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मेला ग्राउंड पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही कमियों को दुरुस्त कराने में लगे हुए हैं। ताकि मेले में आने वाले लोगों और दुकानदारों को कोई समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button