उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

स्कार्पियो की टक्कर से बीकॉम छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जफराबाद वाराणसी–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को हौज पाही गांव के समीप एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय बीकॉम छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार हौज पाही गांव निवासी प्रकाश चौहान पुत्र फूलचंद चौहान का भांजा विशाल चौहान पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र चौहान, निवासी करंजाकला थाना सरायख्वाजा (जनपद सुल्तानपुर), बचपन से ही अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। वह टीडी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।

शुक्रवार की सुबह विशाल किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान हाईवे पर वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद स्कार्पियो चालक कुछ दूरी पर अंडरपास के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button