उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रिंस और दिव्या रहीं अव्वल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के ब्लाक संसाधन केंद्र सटवां पर सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी डॉ० अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जिसमें विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के कम्पोजिट विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के छठवीं से आठवीं तक के कुल 103 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में गणित और विज्ञान के बहुविकल्पी प्रश्नों के आधार पर 103 बच्चों की परीक्षा कराई गई। जिसमें से टाप 25 बच्चों को चयनित कर उन्हें दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में अवसर प्रदान किया गया।कम्पोजिट विद्यालय उकनी के छात्र प्रिंस कुमार प्रथम,कम्पोजिट विद्यालय गरियांव की छात्रा दिव्या द्वितीय, कम्पोजिट विद्यालय मुडांव की छात्रा साक्षी तृतीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव की छात्रा रिया गुप्ता चतुर्थ और उच्च प्राथमिक विद्यालय जयपालपुर के अंश पटेल पंचम स्थान पर रहे।

परीक्षा के दौरान विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह ‘ फन्टू ‘ ने परीक्षा स्थल का अवलोकन किया तथा व्यवस्थित ढंग से परीक्षा कराने पर प्रसन्नता जताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। परीक्षा स्थल तक जिन अध्यापकों और अभिभावकों द्वारा बच्चों को लाया गया था परीक्षा के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ० अविनाश सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लाक के सभी ए आर पी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button