जीआरपी पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का मोबाइल बरामद

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चांद बाबू पुत्र निजामुद्दीन थाना कोतवाली इलाके के पूर्वी सहोदरपुर का निवासी है। जीआरपी ने उसे मंगलवार को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के वाशिंग एरिया के पास बने मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई एसपी रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस अभियान का उद्देश्य ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट, जहरखुरानी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं को रोकना तथा वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करना है। थानाध्यक्ष जीआरपी प्रतापगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम ने यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त के पास से चोरी का एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत उन्नीस हजार रुपये है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।






