उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

भव्य ढ़ंग से मनाया गया धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर

राम लीला समिति द्वारा लीला मंचन

जन एक्सप्रेस/शाहगंज:  नगर की ऐतिहासिक  राम लीला समिति के तत्वावधान में अगहन माह की धनुष यज्ञ की रामलीला मंचन में वृंदावन के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ के उपरांत सीता स्वयंवर का मंचन प्रस्तुत किया गया। आनंदमई मंचन से भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे।
एक ओर जहां अयोध्या धाम में आस्था का ध्वज धर्म ध्वजा लहरा रहा था वहीं दूसरी ओर नगर के गांधी नगर कलक्टरगंज स्थित रामलीला मंच पर सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ। मंच पर वृंदावन से आयें आदर्श रासेश्वरी रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा भगवान  राघवेंद्र सरकार के विवाहोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया।
सर्व प्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम  राम की आरती उतारी गयी। तंदुपरांत मनमोहनी फूलों की होली खेला गया। कृष्ण के महारास प्रस्तुत कर मंचन प्रारंभ हुआ। हनुमान चालीसा, मेरे प्यारे राम, मयूर वन आयो आदि भजन, पता नहीं किस रूप में आके नारायण मिल जाएंगे आदि भजनों से रामभक्त मंत्रमुग्ध रहें। रामलीला के 187 साल के इतिहास में पहली बार धनुष यज्ञ का मंचन दिन में किया गया।
मनोहारी भजनों राम के शरण जाए, राम के जो गुन गाये, आए राम जी के जो उस काम को प्रणाम, मयूर वन आयो, पधारों मोहे अंगना आदि मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। प्रभु के गगनचुंबी जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा वहीं श्रोतागण भक्तिभाव से ओत प्रोत रहे।
इस दौरान स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राएं भी मंचन देखने पहुंची। रामलीला समिति के पदाधिकारियों समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष धनश्याम जायसवाल, युवा अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने रामभक्तों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button