उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर जेल में डीआईजी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बंदियों की सुविधाओं तक की गहन पड़ताल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : उप महानिरीक्षक (मंडल) कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉ. रामधनी ने शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सीसीटीवी कैमरे, लेखा रजिस्टर, जेल चिकित्सालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की गहन समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। इसके साथ ही बंदी गृह, बैरक तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य भोजन और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण तथा वृद्ध बंदियों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी जानकारी हासिल की।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button