UPPOLICEउत्तर प्रदेशलखनऊ

जांच में असहयोग के आरोप में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे, शाहजहांपुर में ट्रेन से उतारा; देवरिया में दर्ज केस में नहीं कर रहे थे सहयोग—पुलिस का दावा

जन एक्सप्रेस लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी और आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को देवरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उन पर दर्ज एक मामले की जांच में सहयोग न करने का आरोप है, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया।जानकारी के अनुसार, अमिताभ ठाकुर गुरुवार रात लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। यात्रा के दौरान पुलिस ने शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर उन्हें नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया। देवरिया में कुछ दिन पहले उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके संबंध में उन्हें कई बार नोटिस भी भेजा गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक पूछताछ में अमिताभ ठाकुर सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें देवरिया ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उधर, इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अमिताभ ठाकुर पहले भी कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं और सरकारी तंत्र के खिलाफ मुखर आवाज उठाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button