उत्तर प्रदेशलखनऊ

कानपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलंबित

FSDA कमिश्नर IAS डॉ. रौशन जैकब की सख्त कार्रवाई

जन एक्सप्रेस लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए कमिश्नर IAS डॉ. रौशन जैकब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर नगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया। विभागीय अनियमितताओं और कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।सूत्रों के अनुसार, FSDA को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कानपुर नगर में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सही तरीके से नहीं हो रहा है। निरीक्षण में कई कमियाँ सामने आने के बाद कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाया।कमिश्नर डॉ. रौशन जैकब ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के समझौते को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।निलंबन की कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। FSDA ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button