उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

रामलीला मैदान पक्का तालाब पर अतिक्रमण हटेगा, रामलीला समिति अध्यक्ष ने दी सख्त चेतावनी

जन एक्सप्रेस/मडियाहूं: जौनपुर स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मडियाहूं स्थित रामलीला मैदान पक्का तालाब पर अगल-बगल के निवासियों द्वारा मैदान की ओर दरवाजा खोलकर रामलीला मैदान की संपत्ति पर की जा रही अवैध अतिक्रमण को लेकर रामलीला समिति अध्यक्ष नागेश निगम ने अतिक्रमण कार्यों को दी बड़ी चेतावनी, ज्ञात हो की स्थानीय नगर में सैकड़ो वर्षों से करोड़ों की बेस कीमती जमीन का संरक्षण समय-समय पर नगर वासियों द्वारा चुनाव किए गए रामलीला समिति के अध्यक्ष द्वारा किया जाता है तथा रामलीला मैदान पक्का तालाब समिति रामलीला की समस्त संपत्ति का देखभाल भी इन्हीं के द्वारा किया जाता है। मामला तब तूल पकड़ लिया जब रविवार की सुबह बुलडोजर लगाकर तालाब बांटने का कार्य अतिक्रमण कार्यों द्वारा किया जा रहा था वही रामलीला मैदान से सके वैष्णव मैरिज हाल द्वारा मैरिज हॉल में उत्सव के उपरांत बच्चे और सिस्टर को तालाब गड्ढे में फेंक कर पाठ दिया गया यह हाल देखकर रामलीला समिति के अध्यक्ष व स्थानीय नगर वासी व समाज सेवी शिवकुमार जायसवाल व वरिष्ठ अधिवक्ता गोपालचंद केशरी मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों व नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई व्यवस्था सही ढंग से न करने को लेकर सरकार से गुहार लगाई गई की यह रामलीला समिति की संपत्ति है जिसकी साफ सफाई व देखरेख का कार्य रामलीला समिति के नियुक्त अध्यक्ष की अगुवाई में समय-समय पर नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा किया जाता है लेकिन सरकार के आदेश के साथ-साथ न्यायालय के आदेशों का भी पालन नगर पंचायत एवं उनके कर्मचारी व स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button