उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

तिलकधारी पीजी कॉलेज, जौनपुर में भौतिक विज्ञान विभाग की DRC बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित डी.आर.सी. (DRC) की बैठक सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य शोध कार्यों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना एवं अकादमिक विमर्श को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के प्रोफेसर संजय कुमार श्रीवास्तव ने बाह्य परीक्षक के रूप में सहभागिता करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझावों से बैठक को दिशा प्रदान की और कार्यक्रम प्राचार्य प्रो राम आसरे सिंह की उपस्थिति में हुआ।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आंतरिक विशेषज्ञ डॉ जेपी सिंह ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वी.बी.एस. पूर्वांचल विश्वविद्यालय) ने शोध एवं उच्च शिक्षा से संबंधित अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने ने कहा कि शोध कार्य के परिणाम समाज और राष्ट्र हित में अवश्य होना चाहिए।शोधार्थियों ने अपने अपने सिनॉप्सिस को पीपीटी के माध्यम से सेमिनार हाल में प्रस्तुति दिया।
कार्यक्रम में विभाग के प्रोफेसर सुदेश सिंह, प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव,डॉ. रमेश सिंह , डॉ पंकज गौतम सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
यह बैठक विभाग के शैक्षणिक एवं शोधात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। आयोजन की सफलता हेतु विभाग के समस्त सदस्यों एवं शोधार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button