थाना खेतासराय में विदाई, हेड मुहर्रिर प्रदीप कुमार सिंह का सम्मानपूर्वक स्थानांतरण

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: खेतासराय थाना परिसर में रविवार को हेड मुहर्रिर प्रदीप कुमार सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि हेड मुहर्रिर प्रदीप कुमार सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ किया। थाने की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
इस अवसर पर थाना स्टाफ द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हेड मुहर्रिर प्रदीप कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेतासराय थाना हमेशा उनकी स्मृतियों में विशेष स्थान रखेगा। समारोह का माहौल भावनात्मक और गरिमामय रहा।






