उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सड़क दुघर्टना में बाइक की आमने सामने भिड़ंत में तीन घायल

घायलों की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के कांशीराम आवास के समीप गुरुवार की शाम पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय इमरान अहमद पुत्र जुबेर अहमद व अम्बेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के गोबरी चांदपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सर्वेश कुमार गौतम पुत्र सतिराम गौतम व 40 वर्षीय अमरनाथ पुत्र मोहन लाल अपनी बाइक से शाहगंज से घर जा रहें थे कि कांशीराम आवास के समीप दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button