मिशन शक्ति टीम की संवेदनशील पहल, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को परिजनों से मिलाया

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर थाना लाइन बाजार क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। आज 112 नंबर पर प्राप्त सूचना के आधार पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती, मीरा देवी, को थाना लाइन बाजार लाया गया।
मिशन शक्ति टीम द्वारा युवती से धैर्यपूर्वक पूछताछ एवं निरंतर प्रयास के बाद प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। सूचना मिलने पर परिजन थाना लाइन बाजार पहुंचे, जहां मिशन शक्ति टीम द्वारा युवती को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और मिशन शक्ति टीम एवं पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा समाज के कमजोर और असहाय वर्ग के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं






