:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नूरजहां गर्ल्स व शाहीन किड्स प्वाइंट में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर नूरजहां गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल एवं शाहीन किड्स प्वाइंट (इडेन पब्लिक स्कूल) में गुरुवार को वार्षिक उत्सव का भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शाहीन कौसर, विशिष्ट अतिथि डॉ०नाजिया मैनन तथा नूरजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं इडेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक/संस्थापक परवेज़ आलम सिद्दीकी (भुट्टो) एवं प्रधानाचार्य शेख नज़रुल इस्लाम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नूरजहां गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या मदीना बानो, शाहीन किड्स प्वाइंट की इंचार्ज उम्मे ज़रीन, विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं एवं हजारों की संख्या में महिला अभिभावक उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य-नाटक सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भारत की अखंडता और एकता को दर्शाते हुए विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

विद्यालय के प्रबंधक एवं संस्थापक परवेज़ आलम सिद्दीकी (भुट्टो) ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। समूचा वातावरण उत्साह, उल्लास और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button