उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

पारिवारिक विवाद में युवक की निर्मम हत्या, हरदोई के बलेहरा गांव में दहशत

जन एक्सप्रेस/हरदोई: जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा गांव में पारिवारिक विवाद में धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, बलेहरा गांव निवासी लगभग 36 वर्षीय अच्छे सिंह पुत्र छुटकुन का अपने ही पारिवार में लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि अच्छे सिंह के चचेरे भाई और भतीजों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसमें अच्छे सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।हमलावरों की पहचान अजीत सिंह, पिंकू और अंकित सिंह के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।एसपी ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में चाचा-भतीजे और भाई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची थी।

गांव में तनाव,सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।एसपी ने भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि विवाद की असली वजह सामने लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button