जौनपुर: भूमि विवाद में फायरिंग का आरोप, पीड़ित ने लगाई गुहार
क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह ने परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबर गांव में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग और धमकी देने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 59/2026 के अनुसार वादी गोरख सोनकर ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद के चलते विपक्षी पक्ष ने साजिश के तहत फायरिंग कराई, जिसमें उनके भाई को गोली लगने से चोट आई। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच व विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






