उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंशाहाबाद

उधरनपुर में 39 पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी, 5 पशु तस्कर गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/शाहाबाद: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षमता से अधिक बेरहमी से लादे गए पशुओं से भरी डीसीएम सहित पांच पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीसीएम को पकड़कर सीज कर दिया।एएसपी आलोक राज नारायण के नेतृत्व में बीते आठ दिनों से सर्किल में आगामी त्योहारों को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात एस आई हरदीप कुमार पुलिस बल के साथ उधरनपुर बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर से आ रही डीसीएम संख्या यूपी 27 सीटी/ 5316 को एस आई लाखन सिंह और हरदीप कुमार ने रोककर पूछताछ की। डीसीएम की तलाशी में उसमे बेहरहमी से लदे हुए 39 पशुओं को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी खुलवाकर बाहर निकलवाया। पुलिस ने डीसीएम पर बैठे नबी हसन पुत्र बक्शी,अरबाज पुत्र मुन्शी,बब्लू पुत्र गब्टू निवासी कुतुआपुर बंजारनपुरवा मियांपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहाँपुर,मुस्ताक पुत्र शेर खां निवासी मियांपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी और दलशेर अली पुत्र नूरा अली निवासी उमरपुर लौकीखेड़ा थाना मूड़ा जनपद लखीमपुर खीरी वर्तमान पता निवासी मियांपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार पशु तस्करों ने पुलिस को बताया उक्त पशुओं को गांव से खरीदकर तथा पैसो की बचत के लिये अधिक संख्या में भरकर ले जाकर गोरखपुर में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी से पकड़े गए पशुओं का मेडिकल करवाया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button