उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

सौर्य ऊर्जा पर्यावरण के बचाव के साथ ही बिजली खर्च में कमी लाने का दमदार और आसान तरीका है

 जन एक्सप्रेस/हमीरपुर:  क्या आप बिजली के बढते दामों से परेशान हैं, तो आईये हम आपको इस परेशानी से निजात दिलाने का बताते हैं, आसान तरीका। जी हाँ! प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अपनाईये,
और बिजली के भारी बिल को जमा करने से पाईये छुटकारा। क्योंकि सौर्य उर्जा का कनैक्शन लेने के बाद आपको 350 युनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली। जी हाँ! ये मैं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही यूपी नेडा के अधिकृत वेंडर अवधेश गुप्ता, लाला का कहना है, कि सौर्य उर्जा पर्यावरण के बचाव के साथ ही बिजली खर्च में कमी लाने का दमदार जरिया है। सौर्य उर्जा का एक किलो वाट का कनैक्शन लेने पर केन्द्र सरकार की तरफ से 30 हजार का, जबकि राज्य सरकार की तरफ से 15 हजार का, वही कुल अनुदान 45 हजार रुपये का दिया जाता है, जबकि कुल लागत करीब 60 हजार आती है। वही दो किलो वाट का कनैक्शन लेने पर केन्द्र सरकार की तरफ से 60 हजार, जबकि प्रदेश सरकार की तरफ से 30 हजार, जबकि कुल अनुदान 90 हजार रुपये का दिया जाता है, जबकि कुल लागत 1 लाख 20 हजार आती है। जबकि तीन किलो वाट का कनैक्शन लेने पर केन्द्र सरकार की तरफ से
78 हजार वही प्रदेश सरकार की तरफ से 30 हजार, जबकि कुल अनुदान 1 लाख 8 हजार का दिया जाता है, जबकि कुल लागत करीब 1 लाख 80 हजार आती है। वही चार किलोवाट का कनैक्शन लेने पर केन्द्र सरकार की तरफ से 78 हजार, जबकि राज्य सरकार की तरफ से 30 हजार, वही कुल अनुदान 1 लाख 8 हजार दिया जाता है, जबकि कुल लागत 2 लाख 40 हजार रुपये आती है। वहीं पांच किलो वाट का कनैक्शन लेने पर केन्द्र सरकार की तरफ से 78 हजार, जबकि राज्य सरकार की तरफ से 30 हजार, जबकि कुल अनुदान 1 लाख 8 हजार रुपये का दिया जाता है, जबकि कुल लागत करीब तीन लाख रुपये आती है। जबकि सौर्य उर्जा का कोई भी कनैक्शन लेने पर दस हजार की छूट अलग से मिल रही है, तो फिर सोच क्या रहे हैं, जल्द आवेदन करें, और योजना का पूरा फायदा उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button