उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में कांग्रेस का प्रदर्शन, शंकराचार्य मामले में ज्ञापन

हरदोई में कांग्रेस का ज्ञापन, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमे का विरोध

जन एक्सप्रेस/हरदोई: जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर परमपूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में दिया गया।

जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डे के नेतृत्व में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार संत समाज की आवाज को दबाने और सनातन धर्म का अपमान करने का प्रयास कर रही है। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सनातन की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विपरीत है।

संगठन प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि इससे आम जनमानस में गलत संदेश जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि द्वेषपूर्ण राजनीति भारतीय सनातन संस्कृति की गरिमा को क्षति पहुंचा रही है।

अधिवक्ता समाज से जुड़े कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं डॉ. राजीव सिंह, भुट्टो मियां, एडवोकेट रामबहोरे, सोमा सैनी, अमलेंद्र त्रिपाठी, संजय वर्मा और अजीत विशाल नंदवंशी ने मांग की कि कथित रूप से मुकदमा दर्ज कराने वाला फलाहारी बाबा हिस्ट्रीशीटर है, उसे सरकारी संरक्षण न देकर तत्काल जेल भेजा जाए।कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सरकार से मांग की कि शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए तथा निष्पक्ष जांच कराई जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी सुनीता देवी, सुरेन्द्र कुमार बालामऊ, आफताब हैदर, अजीत सिंह चंदेल, शिवा पाल, हसन अहमद, आलोक त्रिवेदी, महेंद्र सिंह फौजी, राकेश राठौर, उमा राजवंशी, ममता पाल, इस्लाम गाजी, रामबाबू गौतम, मोरध्वज वर्मा, श्रीकांत अग्निहोत्री, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सविता, राजकुमार सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button