उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

पर्दाफाश : कलियुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति के हत्या की साजिश

पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी समेत पांच को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले के बाघराय थाना इलाके में एक कलियुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि थाना इलाके के गोगौर गांव निवासी संगीता पत्नी शेषमणि ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति प्रधान पिंटू सिंह के यहां काम करता था। बीते 6 जनवरी को काम खत्म कर घर आते समय रास्ते मे उस पर अज्ञात लोगों हमला कर घायल कर दिया। जिसके इलाज प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही थी। इसी बीच घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी जिसके बाद पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मृत्यु के दृष्टिगत मुकदमे में सम्बंधित धारा की वृद्धि की गई। एसपी दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी पश्चिमी व सीओ सदर के कुशल नेतृत्व में बाघराय पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल आरोपियों सचिन यादव, नागेश कुमार, तस्लीम व मृतक की पत्नी संगीता यादव व एक नाबालिग को थाना इलाके के गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे ग्राम गोगौरी के पास से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने इनके कब्जे से जेवरात व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सचिन यादव से जेवरों के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसका मृतक शेषमणि की पत्नी संगीता से लम्बे समय से अवैध सम्बन्ध था। जिसकी जानकारी होने पर शेषमणि अपनी पत्नी संगीता को इस बात को लेकर रोज दबाव डालता व परेशान करता था। संगीता ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए जेवरात अपने प्रेमी को दिया ताकि उसे बेचकर पैसे की व्यवस्था हो सके। जिसके बाद अभियुक्त सचिन यादव ने अपने साथी नागेश कुमार यादव, तस्लीम व अभिषेक गौतम के साथ मिलकर शेषमणि को मरवाने का सौदा कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने बीस हजार रुपये उन लोगों को दिया और पचास हजार काम होने के बाद देने का वादा किया। बीते छ फरवरी को जब शेषमणि ग्राम प्रधान पिन्टू सिंह के घर से काम करके घर वापस आ रहा था तभी चारों आरोपियों ने गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे के पास रोक लिया। योजना के अनुसार सचिन, नागेश व अभिषेक गौतम पीछे से शेषमणि को पकड़ लिये और तस्लीम ने अपने पास लिये लोहे की राड से शेषमणि के सिर पर मारा जिससे शेषमणि मौके पर ही गिर गया और बेहोश हो गया और कुछ दिनों बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button