उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले के कोहड़ौर थाना इलाके के धन्नीपुर गांव निवासी राम चन्दर का 21 वर्षीय बेटा वीरेन्द्र गौतम बुधवार शाम छ बजे बारात जाने के लिए कहकर घर से निकला था। देर रात वह एक बाइक समेत गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे पूरे क्षमा पुल के समीप मिला। जहां पर एम्बुलेंस के जरिये उसे सीएचसी कोहड़ौर लाया गया। सीएचसी में उसकी हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया और जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन बाइक स्वामी के साथ ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इलाके में चर्चा है कि युवक तेज रफ्तार से बाइक समेत विद्युत पोल में टकराया होगा जिससे उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल अब ये तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आयेगा। वहीं बाइक के मालिक ने रात में ही अपनी बाइक चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। फिलहाल कोहड़ौर पुलिस सीसीटीवी खंगालने के साथ ही मामले की गम्भीरता से छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ कोहड़ौर धनन्जय राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button