उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़.राज्य खबरें

32 पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस कराए ठगी के 10.91 लाख

जन एक्सप्रेस/ ​प्रतापगढ़: जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ को बड़ी सफलता हांथ लगी है। एसपी दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 32 अलग-अलग पीड़ितों के बैंक खातों से ठगी गई दस लाख इक्यानवे हजार आठ सौ निन्यानवे रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है।​ ​पुलिस के अनुसार यह सफलता नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ( NCRP ) पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान मिली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ( नोडल अधिकारी ) एवं क्षेत्राधिकारी नगर ( सहायक नोडल अधिकारी ) के निकट पर्यवेक्षण में टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके पश्चात जनपद न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए फ्रीज कराई गई धनराशि को पीड़ितों के मूल खातों में वापस कराया गया। ​ठगी के इन मामलों में अपराधियों ने मुख्य रूप से यूपीआई फ्रॉड जैसे झांसा देकर क्यूआर कोड स्कैन कराना या पिन मांगना या फिर फर्जी लिंक भेजकर लॉगिन क्रेडेंशियल चुराना व ​क्रेडिट कार्ड में रिवॉर्ड पॉइंट या लिमिट बढ़ाने के तरीके अपनाये थे। ​इस रिकवरी अभियान में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सिंह, मुख्य आरक्षी नीरज कुमार, आरक्षी सत्येन्द्र कुमार और आरक्षी शिवम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन और साइबर सेल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button