उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़.राज्य खबरें

एसपी ने जनसुनवाई के बाद किया थाने का निरीक्षण, दिया निर्देश

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: जिले के नगर कोतवाली थाने में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को एसपी दीपक भूकर द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। एसपी ने उपस्थित आमजन की शिकायतों, प्रार्थना पत्रों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ परीक्षण करते हुए गुण-दोष के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया। जनसुनवाई के बाद एसपी दीपक भूकर द्वारा थाने के विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान आगन्तुक पंजीकरण, अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, रोजनामचा, सीसीटीएनएस पोर्टल से संबंधित अभिलेखों एवं अभिलेख रखरखाव प्रणाली की गहन जांच की गई। अभिलेखों के अद्यतन, अभिलेखन की शुद्धता, पारदर्शिता तथा जनता से जुड़े कार्यों में तत्परता सुनिश्चित करने के संबंध में थाना प्रभारी को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आमजन से संवाद स्थापित कर यह भी बताया कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस व जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं पारदर्शिता को और सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, न्यायसंगत एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय की अनुभूति हो सके। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, हवालात की सुरक्षा, बंदियों के प्रति मानवीय व्यवहार तथा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी एवं अनुशासन पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button