जौनपुर ARTO बाबू की दबंगई कैमरे में कैद, पत्रकार की बाइक में टक्कर मारकर फरार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर में एआरटीओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी पर दबंगई का गंभीर आरोप सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ARTO कार्यालय में रजिस्ट्रेशन बाबू के पद पर तैनात गणेश दत्त मिश्रा की कथित हरकत कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि खबर कवर करने पहुंचे एक पत्रकार की बाइक को बाबू की ‘VIP’ नंबर प्लेट लगी टाटा पंच कार से टक्कर मार दी गई। आरोप है कि घटना के बाद संबंधित कर्मचारी मौके पर रुके बिना ही फरार हो गए, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
उठ रहे हैं गंभीर सवाल
घटना के बाद कई अहम सवाल खड़े हो रहे हैं—
-
जिले के बड़े अधिकारियों जैसे DM और SP की गाड़ियों पर सामान्यतः 4 अंकों के नंबर होते हैं
-
फिर एक बाबू की गाड़ी पर महज 2 अंकों (20) का नंबर कैसे जारी हुआ?
-
क्या यह नियमों के विरुद्ध है या फिर प्रभाव का दुरुपयोग?
प्रशासन पर नजर
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करेगा या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।






