उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

संविधान निर्माता परमपूज्य बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का अपमान सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान:-राकेश मौर्य

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में कल अंबेडकर तिराहे पर अंबेडकर पार्क में परमपूज्य बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा को अराजक एवं असामाजिक तत्वों ने कालिख पोतकर कीचड़ से अपवित्र कर अपमानित किए जाने पर समाजवादियों ने ज़िला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में जबरदस्त नारेबाजी, प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया।
उक्त अवसर पर बाबासाहब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारों से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से सौंपा गया।

इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि
समाजवादी पार्टी जौनपुर इस अत्यंत दुखद एवं निंदनीय घटना की कठोर निंदा करती है, इस घृणित कृत्य से पीडीए समाज, स्थानीय नागरिकों एवं बाबासाहब के अनुयायियों में काफी रोष और आक्रोश है, ये ना सिर्फ बाबासाहब का अपमान है बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान है।

समाजवादी पार्टी जौनपुर मांग करती है कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

समाजवादी पार्टी जौनपुर यह भी मांग करती है कि उस स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की जाए तथा जनपद में बाबासाहब की सभी स्थापित प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने आगे कहा कि जनपद में सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

पिछले दिनों नगर के भंडारी स्टेशन स्थित अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थल, छोटी लाइन के इमामबाड़ा में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए तोड़फोड़ की घटना निंदनीय है इससे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश करार दिया इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग किया।
पांच मार्च को होली के दिन मियांपुर में दबंगों द्वारा बस चालक ललई यादव की पीट पीट कर हत्या किए जाने पर कानून व्यवस्था को चुनौती बताते हुए इस घटना के नामजद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया गया।

धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, प्रदेश सचिव राजेश यादव, राजकुमार बिंद, श्रवण जायसवाल ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव, नेपाल, राजेंद्र यादव टाइगर, सुरेश यादव, महेंद्र प्रताप यादव, सुशील दुबे, अनवारूल हक गुड्डू, डॉ अमित यादव, पूनम मौर्य, डॉ राजीव रत्न मौर्य, गुलाब यादव रीठी, मनोज कुमार मौर्य, विकास यादव, धीरज बिंद, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, अशोक यादव नायक, भानु मौर्य, बरसातू राम सरोज, सुहैल अंसारी, दीपक विश्वकर्मा, रुद्रप्रकाश यादव, डॉ शबनम नाज़, निजामुद्दीन अंसारी, दिनेश यादव फौजी, ऋषि यादव, पूनम यादव, राधिका यादव, रूबी बिंद, मालती निषाद, रजनीश मिश्र, शुभम यादव, रवि यादव बी एल भारती, गामा सोनकर, राधेश्याम यादव, सुनील वासुदेव यादव, रविशंकर, सौरभ यादव, बिक्कू यादव, विवेक यादव, रायसाहब यादव, रमाशंकर यादव, अशोक यादव नेता, आज़ाद यादव नेता, रामजतन यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button