उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी से लखनऊ तक धर्म यात्रा शुरू की, जौनपुर में दिया बड़ा बयान

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: गौ माता की रक्षा के लिए चलाए जा रहे गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के तहत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी से लखनऊ तक धर्म यात्रा की शुरुआत शनिवार 7 मार्च से कर दी।

धर्म यात्रा के दौरान जब शंकराचार्य जौनपुर की धरती पर पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने जमैथा गांव स्थित यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सीहीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने बनाए गए स्वागत पंडाल में पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वाराणसी आए बागेश्वर धाम बाबा उनसे मिलने नहीं पहुंचे। इस पर उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम बाबा ने मीडिया में यह कहा कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला, जबकि यहां कोई मेरी बेटी की शादी नहीं हो रही है कि मैं किसी को निमंत्रण दूं।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि जो भी गौ माता के हित की बात करता है और गौ माता के साथ खड़ा है, वह इस आंदोलन में साथ आए।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोग राज-पाट छोड़कर सन्यासी बनते हैं, लेकिन आज स्थिति उलट दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button