उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट से छूट देने की मांग, सैकड़ों शिक्षकों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई ब्लॉक संसाधन केंद्र हरपालपुर में सोमवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह भदौरिया ने की। इस दौरान अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव आलोक मिश्रा की उपस्थिति में सैकड़ों शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, नेता प्रतिपक्ष तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर आरटीई एक्ट 2010 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग की।

बैठक में अटेवा के अध्यक्ष विमलेश भदौरिया, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री रविंद्र सिंह यादव, ब्लॉक मंत्री सुनीत तिवारी, कार्यसमिति सदस्य अवधेश यादव तथा ब्लॉक कोषाध्यक्ष अभिषेक गौतम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगा और किसी भी स्थिति में शिक्षकों के हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर आर्येंद्र मिश्र, अजय कांत, पल्लवी तिवारी, अमित कुमार, ज्ञानेन्द्र यादव, सर्वेंद्र यादव, सत्यवती, पवन कुमार, मोहन कटियार, जुगल किशोर, अरविंद कुमार, प्रदीप पाल, सौरभ यादव, अवनीश कुमार, प्रशांत यादव, रामगुनी, मनीषा, श्वेता सक्सेना समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button