उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

हमीरपुर में 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि 14 मार्च 26 को जिला जजी मीटिंग हाल में लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमे बैंक सहित सभी विभागों को लोक अदालत में निपटारे के लिये चिन्हित मामलों का निपटारा किया जायेगा। उनहोंने बताया कि आने वाली लोक अदालत की समीक्षा में पाया कि, कुछ विभागों ने लोक अदालत के लिये अच्छी तादाद में मामलों को चिन्हित कर लिया है। जबकि कुछ विभागों ने लोक अदालत में निस्तारित किये जाने के लिये बहुत कम मामलो को चिन्हित किया गया है। सचिव ने सभी अधिकारियों से लोक अदालत में निस्तारण करने के लिये ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा तादाद में मामलों को चिन्हित करने के निर्देशित किया गया, साथ ही जिला मुख्यालय के साथ ही अलग अलग तहसीलों में ऐसी जगह जहां आमलोगों की ज्यादा से ज्यादा तादाद मौजूद हो। अदालत, कलेक्ट्रेट, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, हाट बाजार तहसील मुख्यालय सहित बैंक आदि जगहों पर लोक अदालत की बडी कामयाबी तय किये जाने के लिये प्रचार-प्रसार के लिये कोशिश करे, साथ ही आमलोगों की हिस्सेदारी तय करने के लिये अनुरोध किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि, एसडीएम, लीड बैंक मैनेजर , परिवहन विभाग से वरिष्ठ सहायक, प्रभारी तहसीलदार राठ, टेलीकाॅम से अमर महरोत्रा सहित बडी तादाद में जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button