:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

अलविदा जुमे से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम ने मस्जिदों का किया निरीक्षण

साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: आगामी अलविदा जुमा के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम सिंह ने शहर क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अटाला मस्जिद, शिया जामा मस्जिद तथा बड़ी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों व अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि नमाज के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही नगर निकाय को मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस सृष्टि जैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button