उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: शाहगंज स्टेशन से 3 तस्कर गिरफ्तार, 72 बोतल अवैध शराब बरामद

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बड़ी सफलता मिली है। थाना जीआरपी जौनपुर, अनुभाग प्रयागराज की टीम ने शाहगंज रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 19 मार्च 2026 को थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर खड़ी ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस के कोच बी-01 में जांच के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से छह सफेद बोरियों में कुल 72 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ थाना जीआरपी जौनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 06/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी व अवैध तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button