जौनपुर: चैत्र नवरात्रि अष्टमी पर चौकिया धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज अष्टमी के दिन जौनपुर के प्रसिद्ध चौकिया धाम मंदिर में भक्तों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। सुबह की मंगला आरती के साथ ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जो दोपहर तक मंदिर परिसर से काफी दूर काली माता मंदिर तक पहुँच गई थीं।
भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम
मंदिर के महंत विनय त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रशासन और मंदिर समिति के आपसी सहयोग से इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि:अखंड सुरक्षा: पिछले कई नवरात्रों की तरह इस बार भी मंदिर परिसर में चोरी या चेन स्नैचिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
प्रशासन का सहयोग
महंत जी ने जनपद के जिलाधिकारी, एसएसपी, चौकी प्रभारी और समस्त पुलिस बल का आभार व्यक्त किया, जिनके कुशल प्रबंधन से दर्शनार्थियों को कोई समस्या नहीं हुई। भक्तों का कोई परेशानी न हो, इसके लिए महंत स्वयं मंदिर के अन्य सदस्यों के साथ लाइनों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण
अष्टमी के इस खास दिन पर श्रद्धालुओं माँ को कड़ाही चढ़ा रहे हैं और पूरी-हलवा का भोग लगाकर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए शुद्ध पेयजल और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। महंत विनय त्रिपाठी ने सभी देशवासियों और मीडिया कर्मियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा: माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे। हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि दूर-दराज से आने वाले किसी भी दर्शनार्थी को कोई कठिनाई न हो और वे सुगमता से माता के दर्शन कर सकें।”






