साजिश का शिकार या सच्चाई से बचाव? आनंद कुमार एडवोकेट ने खोले कई राज

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर के चर्चित जमीन विवाद में अब कहानी ने नया और विवादित मोड़ ले लिया है। आरोपों में घिरे आनंद कुमार एडवोकेट ने सामने आकर पूरे मामले को साजिश करार दिया है और कई गंभीर खुलासे किए हैं। आनंद कुमार का साफ कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत हैं। उनके अनुसार, आरोप लगाने वाली छात्रा उनके ही रिश्ते की भतीजी है और इस पारिवारिक विवाद को जानबूझकर गलत दिशा दी जा रही है।
उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले के पीछे भूमाफिया राज और उसका भाई कौशल का हाथ बताया जा रहा है, जो रिश्तेदारी में ही आते हैं और जमीन पर कब्जे की नीयत से उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। एडवोकेट आनंद कुमार ने यह भी बताया कि मामला कोई नया नहीं है तकरीबन साल 2014 में छात्रा के पिता की मृत्यु हुई और 2019 में मुकदमा दर्ज कराया गया।
अब तक इस मामले में 9 बार फाइनल रिपोर्ट (FR) लग चुकी है, जिससे साफ होता है कि आरोपों में दम नहीं है। उनका कहना है कि बार-बार झूठे आरोप लगाकर उन्हें कानूनी जाल में फंसाने और जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल क्या सच में यह एक सोची-समझी साजिश है, या फिर इस विवाद के पीछे छुपी है कोई और बड़ी सच्चाई?







