वायरल

प्रयागराज में खपटिहा गांव की बेटी बनीं टीजीटी शिक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर

जन एक्सप्रेस/मऊ (चित्रकूट) : मऊ क्षेत्र के खपटिहा गांव की बेटी शालू द्विवेदी ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन प्रयागराज स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू कैंट इलाहाबाद में टीजीटी पद पर हिंदी विषय में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

शालू द्विवेदी के पिता और खपटिहा गांव के पूर्व प्रधान दिलीप द्विवेदी ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही पूरी की और लगातार मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

शालू के भाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अंकित द्विवेदी ने बताया कि उनकी बहन ने दिन-रात मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।

शालू द्विवेदी की ससुराल पास के छिवलहा गांव में है। उनके पति आशीष कुमार ने भी उनकी पढ़ाई और तैयारी में पूरा सहयोग दिया। शालू ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और माता पिता को दिया है।

शालू की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button