उत्तर प्रदेशखुटहनराज्य खबरें

खुटहन में बीईओ विपुल कुमार उपाध्याय ने स्कूलों का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/खुटहन: नए सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में बच्चों के एडमिशन को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी खुटहन विपुल कुमार उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में भ्रमण कर नवीन नामांकन कराया तथा विद्यालयों में उत्तीर्ण छात्र में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

बीईओ श्री उपाध्याय ने प्राथमिक विद्यालय खुटहन द्वितीय में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया वहीं पर नवीन नामांकन के रूप में पांच बच्चों का नामांकन किया गया । प्राथमिक विद्यालय भटपुरा में नामांकन उत्सव में पहुंचकर 13 बच्चों का का नामांकन बीईओ द्वारा किया गया। नामांकन करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि बच्चों को शिक्षा पाना अधिकार है और उनको शिक्षा देना हमारा कर्तव्य। इस समय विद्यालयों द्वारा नामांकन उत्सव नामांकन रैली तथा विभिन्न प्रकार के आयोजन करके बच्चों तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है शिक्षा ही समाज और देश का विकास करता है।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र, संतोष कुमार, प्रियंका निषाद, कविता निषाद, प्रियतेश यादव, रामचंद्र यादव, आशीष कुमार यादव, प्रभारी नोडल ओमकार यादव, दिनेश कुमार यादव तथा प्राथमिक विद्यालय भटपुरा में प्रधानाध्यापक जुम्मन अंसारी अध्यापक वीरेंद्र बघेल, विवेक यादव ,गीता यादव, पुष्पा श्रीवास्तव सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button