
जन एक्सप्रेस/ विकासनगर: विकासनगर क्षेत्र में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और होम डिलीवरी में हो रही देरी को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। लगातार मिल रही जन-शिकायतों के बाद बुधवार को पूर्ति निरीक्षक राहुल बहुगुणा ने अपनी टीम के साथ गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
-
कालाबाजारी पर रोक: पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी की पुष्टि होती है, तो संबंधित के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-
होम डिलीवरी में देरी: उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर घर नहीं पहुँच रहे हैं। सप्लाई ठेकेदार को नोटिस के बावजूद सुधार न होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
-
सप्लाई ठेकेदार को चेतावनी: राहुल बहुगुणा ने सख्त लहजे में कहा, “उपभोक्ताओं के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। यदि समय पर सिलेंडर नहीं मिला, तो ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।”
अधिकारियों की मौजूदगी: इस औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक राखी वर्मा, गैस प्रबंधक मीनाक्षी बडोनी, सहायक प्रबंधक लक्ष्मण सिंह रावत और जितेंद्र पवार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






