उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

Maharajganj: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

श्यामदेउरवा, परतावल बाजार व भिटौली में भ्रमण कर अधिकारियों को दिए शांति व्यवस्था के निर्देश

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को श्यामदेउरवा, परतावल बाजार, भिटौली सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परतावल बाजार में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित अधिकारी पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही नमाज स्थलों एवं ईदगाहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने तथा क्षेत्र में लगातार गश्त कर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार देश दीपक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button