दुष्कर्म और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले की कोहंडौर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाना इलाके के मकूनपुर नहर के पास से दबोचा। आरोपी के खिलाफ एक युवती से जबरन दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने बीते माह में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक ( सीओ सिटी ) प्रशांत राज हुड्डा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धनन्जय राय व उनकी पुलिस टीम द्वारा शनिवार को आरोपी अरबाज खान पुत्र मो. शरीफ को थाना इलाके के मकूनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सूम्हा, परसरामपुर गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।





