चीनी मिल रूपापुर ने गौशाला को भेंट की मोटर चालित चारा कटिंग मशीन

जन एक्सप्रेस/ हरदोई: सवायजपुर तहसील क्षेत्र स्थित बाबा नीम करौली लक्ष्मदास बृहद गौशाला में शुक्रवार को गौसेवा के उद्देश्य से रूपापुर चीनी मिल द्वारा मोटर चालित चारा कटिंग मशीन भेंट की गई। मशीन रूपापुर चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव तोमर ने गौशाला को सौंपते हुए गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर चीनी मिल के केन हेड अतीउल्ला सिद्दीकी भी मौजूद रहे। गौशाला के संरक्षक एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने मशीन ग्रहण करते हुए चीनी मिल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मोटर चालित चारा कटिंग मशीन के उपयोग से गौशाला में चारा काटने का कार्य अधिक आसान, तेज और व्यवस्थित होगा, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी तथा गौवंश की बेहतर देखभाल में सहायता मिलेगी।
गौशाला प्रबंधन ने महाप्रबंधक संजीव तोमर और केन हेड अतीउल्ला सिद्दीकी के सहयोग की सराहना करते हुए इसे गौसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया। उपस्थित लोगों ने भी इस पहल को सामाजिक दायित्व और गौ संरक्षण के प्रति सकारात्मक कदम बताया।



