हरदोई: सीएचसी बावन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जन एक्सप्रेस/हरदोई: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरदोई जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बावन में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों नेHardoi News, Health Camp, CHC Bawan, Mukesh Agarwal, Ayushman Bharat, Free Health Checkup, Uttar Pradesh News. पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान मरीजों की निःशुल्क रक्त जांच, ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक परामर्श देते हुए मरीजों को मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।
डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और बेहतर उपचार सुविधाओं को लेकर भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने देश के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य किया है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।
बावन के ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। वहीं सीएचसी बावन के अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने शिविर में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा प्रधानमंत्री राहत योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेशपाल वर्मा, देश दीपक दीक्षित, नाजिम खान, हेमंत सिंह, श्याम सिंह, वीरपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और लाभार्थी मौजूद रहे।






