उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

सीएमओ का सासनी सीएचसी पर औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जन एक्सप्रेस/हाथरस: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेद प्रकाश ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया।

सीएमओ ने अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद डॉ. वेद प्रकाश ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को इसी गुणवत्ता के साथ निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button