उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस
हाथरस में नगर कोतवाली पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

जन एक्सप्रेस /हाथरस :- कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी चेकिंग अभियान के दौरान गंगाधाम कॉलोनी के पास से की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच देता था।
जांच में पता चला कि बरामद स्कूटी गोपेश्वर मंदिर क्षेत्र से, जबकि मोटरसाइकिल हाथरस गेट क्षेत्र से चोरी की गई थी।
पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है। साथ ही उससे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके।





