उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस / हरदोई: हरदोई जिले की लोनार थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे ₹25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, आर्थिक और भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन अभियुक्तों के खिलाफ बेहटा गोकुल थाने में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (गैंगस्टर) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतीक शुक्ला उर्फ छोटा पंचर, निवासी ऊँचा थोक, बावन चुंगी, कोतवाली शहर, हरदोई और अजय कुमार, निवासी ग्राम सकाहा, थाना बेहटा गोकुल, हरदोई के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रतीक शुक्ला पर पहले से पॉक्सो एक्ट, बीएनएस और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अजय कुमार के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था।

इस कार्रवाई को लोनार थाना प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकुट सिंह यादव, आरक्षी श्यामू, घनश्याम और राहुल यादव की टीम ने अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button